जयपुर. सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का पांचवां सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. आज से शुरू होने वाला यह सत्र भी हंगामेदार हो सकता है. हालांकि सदन शांतिपूर्वक चले इसके लिए मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में विधानसभा में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि सदन शांतिपूर्ण ढंग से चले और सभी सदस्य सम्मानजनक एवं मर्यादित शब्दों का प्रयोग करें. पक्ष और विपक्ष दोनों ने अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि पक्ष और विपक्ष के सदस्य सदन में मर्यादित तरीके से अपनी बात रखेंगे.
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सदन में सार्थक चर्चा होनी चाहिए. सभी सदस्यों को बोलने का मौका मिलेगा. सभी सदस्यों को सदन और आसन की गरिमा बनाये रखनी चाहिए. सभी दलों के सभी सदस्यों को सकारात्मक सोच के साथ सदन चलाना चाहिए. सदन चलाने की जिम्मेदारी सोलहवीं विधानसभा के सभी पक्ष और विपक्ष के सदस्यों पर है।
सदन जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक पवित्र स्थान है
वासुदेव देवनानी ने यह भी कहा कि यह सदन जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक पवित्र स्थान है. इस स्थान की गरिमा बनाये रखना हम सभी का दायित्व है। जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी, अगर सदन को लंबे समय तक चलाने की जरूरत होगी तो सदन को लंबे समय तक चलाया जाएगा. बातचीत से समस्याओं का समाधान होता है. सदन में समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा. यहां सदस्यों की बातों को गंभीरता से लिया जाएगा और उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। देवनानी ने सभी दलों से सदन में गरिमा के साथ मुद्दे उठाने की अपील की है. सभी सदस्यों को सदन में मर्यादा में रहकर अपने विचार व्यक्त करने चाहिए।
पीसी:पत्रिका
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


