जयपुर. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में आज कांग्रेस नेता जूली ने कहा
कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण परियोजना को भाजपा ने वर्षों तक रोके रखा, जिससे इसकी लागत भी दोगुनी हो गई, ऐसा लगता है कि रिफाइनरी का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है और प्रचार के लिए जल्दबाजी में इसका उद्घाटन किया जा रहा है।
अगर मुख्यमंत्री ने झूठी मार्केटिंग से समय निकाला होता तो शायद इतने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के आसपास सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक नहीं होती. यह महज एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की गंभीर लापरवाही का नतीजा है. मैं इस दुर्घटना में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


