
NYC: मेयर जोहरान ममदानी के घर पर ‘बम’ से हमला! नफरत की आग में सुलगा न्यूयॉर्क, 6 संदिग्ध दबोचे गए
न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी के सरकारी आवास ‘ग्रेसी मेंशन’ के बाहर उस वक्त दहशत फैल गई, जब हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच एक संदिग्ध विस्फोटक उपकरण फेंका गया। अराजक तत्वों की इस कायराना हरकत के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में ले लिया। न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका एस. टिश के अनुसार, यह घटना तब हुई जब एंटी-इस्लाम प्रदर्शनकारी और उनके विरोधी (काउंटर-प्रोटेस्टर्स) आमने-सामने आ गए थे। हमले के वक्त मेयर ममदानी और उनकी पत्नी रामा दुवाजी घर के अंदर थे या नहीं, इसे लेकर शुरुआती तौर पर स्थिति साफ नहीं थी।
पुलिस विभाग का कहना है कि यह विवाद सार्वजनिक स्थानों पर मुस्लिम नमाज के विरोध में शुरू हुआ था, जिसे दक्षिणपंथी कार्यकर्ता जेक लैंग से जुड़े लोगों ने आयोजित किया था। लैंग का नाम पहले 6 जनवरी के कैपिटल हिल हमले में भी उछला था, हालांकि उन्हें उस मामले में माफी मिल चुकी है। जांच में जुटी पुलिस ने फिलहाल इस हमले का किसी अंतरराष्ट्रीय तनाव (अमेरिका-इज़राइल-ईरान) से सीधा संबंध होने से इनकार किया है।
हिंसक झड़प की इनसाइड स्टोरी: कैसे शुरू हुआ बवाल?
कमिश्नर जेसिका एस. टिश ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे ईस्ट एंड एवेन्यू पर एंटी-इस्लाम समूह के लगभग 20 लोग जुटे थे। इसके जवाब में ‘स्टैंड अगेंस्ट हेट’ नारे के साथ करीब 125 काउंटर-प्रोटेस्टर्स भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने दोनों गुटों को अलग रखने की कोशिश की, लेकिन दोपहर 12:15 बजे माहौल तब बिगड़ गया जब एक प्रदर्शनकारी ने दूसरे पक्ष पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।
दहशत का वो पल: जब हवा में लहराया ‘जलता हुआ बम’
तनावपूर्ण माहौल के बीच करीब 12:30 बजे 18 वर्षीय एमिर बलात ने एक संदिग्ध जलता हुआ उपकरण विरोधी समूह की ओर उछाल दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, हवा में उड़ते उस जार से आग और धुआं निकल रहा था। वह उपकरण पुलिस बैरिकेड से टकराकर अधिकारियों से महज कुछ फीट की दूरी पर गिरा और बुझ गया। इसके बाद बलात ने अपने साथी इब्राहिम निक से दूसरा उपकरण लिया, लेकिन पुलिस के शिकंजा कसने से पहले ही उसने उसे सड़क पर फेंक दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
🚨 NEW: Two suspects have been arrested after a suspicious device was placed outside Zohran Mamdani’s official residence
Mamdani was not harmed pic.twitter.com/2fcRK9mwzf
— Politics US (@PolitlcsUS) March 7, 2026
क्या वास्तव में वो IED था? बम स्क्वॉड कर रहा जांच
घटना के बाद NYPD के बम स्क्वॉड ने मौके से काले टेप में लिपटे जार बरामद किए। इन जारों के अंदर नट, बोल्ट, कीलें और स्क्रू भरे हुए थे और इनमें जलाने के लिए फ्यूज भी लगा था। पुलिस अब लैब में यह जांच कर रही है कि क्या ये वास्तव में घातक आईईडी (IED) थे या सिर्फ दहशत फैलाने के लिए बनाए गए डमी बम। हालांकि, पूरे इलाके की तलाशी में कोई और संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें:- इजरायल का खुफिया मिशन: लेबनान में खोदा कब्रिस्तान, 40 साल से लापता है पायलट, मिला क्या?
सोशल मीडिया पर ‘नेल बम’ का दावा और जेक लैंग का विवाद
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में जेक लैंग और उनके समर्थक धमाके जैसी आवाज के बाद भागते हुए दिख रहे हैं और ‘नेल बम’ (Nail Bomb) चिल्ला रहे हैं। गौरतलब है कि जेक लैंग पहले भी विवादों में रहे हैं। हाल ही में एक शोकसभा के दौरान बकरी लेकर पहुंचने और अशोभनीय इशारे करने के कारण उनकी काफी आलोचना हुई थी।
🚨#BREAKING: New York City officials say they have identified two suspects in connection with an attempted bolt-and-nail bomb attack while shouting Allahu Akbar amid Jake Lang’s anti-Muslim protest.
📌#Manhattan | #NewYork
New York City officials have confirmed that two… pic.twitter.com/uLBKozFx4l
— R A W S A L E R T S (@rawsalerts) March 7, 2026
सुरक्षित हैं मेयर, FBI ने संभाली जांच की कमान
पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि हमले के वक्त मेयर ममदानी ग्रेसी मेंशन के अंदर ही थे और वह सुरक्षित हैं। मेयर के प्रवक्ता ने इस हमले को ‘घृणित और इस्लामोफोबिक’ करार दिया है। इस मामले में एमिर बलात और इब्राहिम निक समेत कुल छह गिरफ्तारियां हुई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब न्यूयॉर्क जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स और एफबीआई (FBI) भी पुलिस के साथ मिलकर जांच को आगे बढ़ा रही है।
ये भी पढ़ें:- मोटी चमड़ी और मांस कड़वा… हम आसान शिकार नहीं: ईरानी हमले पर पहली बार बोले UAE के राष्ट्रपति
The post न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी के घर पर हमला, ‘बम’ फेंकने के आरोप में 6 संदिग्ध गिरफ्तार appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


