
‘महंगाई मैन मोदी’ का नया वार! कमर्शियल LPG में ₹993 की भारी बढ़ोतरी, कांग्रेस ने बोला तीखा हमला
कमर्शियल एलपीजी के दामों में आई भारी तेजी ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. शुक्रवार को केंद्र सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को “Inflation Man Modi” (महंगाई मैन मोदी) करार दिया. पार्टी का आरोप है कि बार-बार बढ़ाए जा रहे दामों से कारोबारियों की कमर टूट रही है. ₹993 की इस ताजा वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि इससे न केवल बिजनेस पर दबाव बढ़ेगा, बल्कि बाजार में महंगाई भी चरम पर पहुंचेगी.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हमलावर रुख अपनाते हुए कांग्रेस ने कहा कि “Inflation Man Modi” एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं. पार्टी ने आंकड़ों के जरिए घेराबंदी करते हुए बताया कि पिछले 4 महीनों में मोदी सरकार ने निरंतर कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाकर आम व्यापारी की जेब पर डाका डाला है.
‘महंगाई मैन मोदी’ का चाबुक फिर चला। आज कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा हुआ।
मोदी ने पिछले 4 महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम ऐसे बढ़ाए 👇
• 1 मई: ₹993
• 1 अप्रैल: ₹218
• 7 मार्च: ₹115
• 1 मार्च: ₹31
• 1 फरवरी: ₹50
• 1 जनवरी: ₹111
————–
टोटल: ₹1,518
जी…
— Congress (@INCIndia) May 1, 2026
4 महीने में ₹1,518 की तेजी: कांग्रेस ने कहा- ‘मोदी की वसूली’ जारी है
कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में इस मूल्य वृद्धि का पूरा कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख दिया है. पार्टी के अनुसार, 1 जनवरी से 1 मई के बीच ही कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम कुल ₹1,518 तक बढ़ चुके हैं. तंज कसते हुए कांग्रेस ने कहा कि साल के अभी 8 महीने बाकी हैं और “मोदी की वसूली” की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही. गौरतलब है कि ₹993 की इस नई बढ़ोत्तरी के बाद अब दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,071.50 के पार पहुंच गई है.
यह भी पढ़ें : कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़े, जानें घरेलू गैस सिलेंडर का हाल
राहत की बात: घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं
व्यावसायिक गैस की कीमतों में लगी आग के बीच घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर यह है कि रसोई गैस के दाम स्थिर बने हुए हैं. घरेलू एलपीजी (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में आखिरी बदलाव 7 मार्च को देखा गया था, जब इसमें 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. वर्तमान में देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 913 रुपये पर बरकरार है.
The post LPG के दाम बढ़े, कांग्रेस ने कहा- मोदी की वसूली जारी appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


