जबलपुर क्रूज त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई, 23 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
जबलपुर क्रूज त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई, 23 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
जबलपुर क्रूज त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई, 23 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

AMN. मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में गुरुवार शाम हुए हादसे में मरने वालों की संख्या अब 9 हो गई है. यहां तेज आंधी-तूफान के बीच एमपी टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज नदी में डूब गया. इस हादसे में अब तक 23 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है.

कई लोग अभी भी लापता हैं. इस कारण माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रूज पर करीब 40 से 45 पर्यटक सवार थे. यह हादसा बांध किनारे से करीब 300 मीटर की दूरी पर हुआ.

इसी दौरान तेज हवाओं और बारिश के कारण क्रूज नियंत्रण से बाहर हो गया और डूब गया. आज एक बार फिर रेस्क्यू शुरू हो गया है. एसडीआरएफ ने शुरुआती रेस्क्यू में कई पर्यटकों को बचाया है. रात में अंधेरा होने और खराब मौसम के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ। भारतीय सेना की ओर से भी बचाव कार्य किया जा रहा है और हाइड्रोलिक मशीनों की मदद से फंसे हुए बाकी लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं.

पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)जबलपुर क्रूज दुर्घटना(टी)बरगी बांध त्रासदी(टी)मध्य प्रदेश नाव डूबना(टी)एमपी पर्यटन क्रूज(टी)जबलपुर बचाव अभियान(टी)नर्मदा नदी दुर्घटना(टी)क्रूज नाव पलटना(टी)मृत्यु टोल बरगी बांध(टी)भारतीय सेना बचाव(टी)जबलपुर(टी)जबलपुर समाचार(टी)जबलपुर नवीनतम समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *