AMN. मई के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों को बड़ा झटका लगा है, हालांकि पेट्रोल और डीजल उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है. खबर ये है कि सरकारी तेल कंपनियों ने अभी भी दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का डर सता रहा था.
आज भी गुलाबी नगर जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल की कीमत 90.21 रुपये है. देश के बड़े शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं मायानगरी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये, डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर है. आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं।
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


