
MI vs RCB: वानखेड़े में रनों की बरसात! कोहली-साल्ट के तूफान के आगे मुंबई को मिला 241 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य
IPL 2026, MI vs RCB: मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में आज क्रिकेट के दो दिग्गजों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल रहा है। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों ने इस फैसले को चुनौती देते हुए स्कोरबोर्ड पर 241 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली, फिल साल्ट और कप्तान रजत पाटीदार ने आतिशी अर्धशतक जड़कर मुंबई की मुश्किल बढ़ा दी है।
वानखेड़े में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मैच की शुरुआत एक बेहद भावुक पल के साथ हुई। मुकाबला शुरू होने से ठीक पहले मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों ने दिग्गज गायिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। स्टेडियम में मौजूद हजारों प्रशंसकों और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने सुरों की मलिका के सम्मान में कुछ पलों का मौन रखा।
प्लेइंग इलेवन में रणनीतिक बदलाव
इस बड़े मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी रणनीति में बदलाव किए हैं। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो महत्वपूर्ण फेरबदल किए—अनुभवी दीपक चाहर और अल्लाह मोहम्मद गजनफर की जगह मयंक मार्कंडे और मिशेल सेंटनर को अंतिम एकादश में शामिल किया गया। वहीं, आरसीबी ने भी तेज गेंदबाजी आक्रमण को धार देने के लिए जोश हेजलवुड की जगह जैकब डफी को मौका दिया है।
🚨 Toss 🚨@mipaltan won the toss and elected to bowl first against @RCBTweets in Match 2⃣0>
Updates ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRCB pic.twitter.com/7BNixOh88c
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
दोनों टीमों की अंतिम एकादश (Playing XI)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रित बुमरा।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शंस
- RCB: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव।
- MI: शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा।
हेड टू हेड: इतिहास में किसका पलड़ा भारी?
आंकड़ों की बात करें तो आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस का दबदबा साफ नजर आता है। आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई ने आरसीबी को 19 बार शिकस्त दी है, जबकि आरसीबी केवल 15 बार जीत का स्वाद चख पाई है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले 7 मुकाबलों में मुंबई ने आरसीबी को पूरी तरह डोमिनेट किया है, जहां 6 बार मुंबई को जीत मिली और आरसीबी के खाते में केवल एक ही जीत आई।
ये भी पढ़ें: 18 करोड़ के गेंदबाज की KKR में एंट्री, टीम होगी मजबूत, पास किया फिटनेस टेस्ट
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


