AMN. राजस्थान में एक बार फिर गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. बारिश का दौर थमने के बाद अब प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ गया. अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया है. सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है. राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
जयपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जयपुर में आज भी लोगों को तेज धूप के कारण गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा. आसपास के जिलों में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री, अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और अलवर का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा
राजस्थान में लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा. इसके लिए लोगों को अभी से सतर्क हो जाना चाहिए। वैसे इस बार अप्रैल महीने में गर्मी ने लोगों को ज्यादा परेशान नहीं किया है. बारिश के कारण इस महीने लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
PC:aajtak
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान मौसम अपडेट(टी)तापमान(टी)39 डिग्री(टी)चेतावनी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


