AMN. भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं। रविवार को 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। इस दिग्गज बॉलीवुड सिंगर का आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा. पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसने का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
कई चिकित्सीय समस्याओं के कारण उन्हें शनिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनकी मौत हो गई। आज हम आपको आशा भोंसले से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका सिंगिंग करियर 82 साल तक चला है।
उन्होंने अपने करियर में 100 से अधिक पुरस्कार जीते, जिनमें 9 फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। शास्त्रीय गायक दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में अपना पहला गाना गाया था। अपने करियर में उन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से अधिक गानों को आवाज दी।
7 सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका पुरस्कार जीते
आशो भोसले के प्रमुख गानों में ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’ और ‘चुरा लिया है तुमने’ आज भी लोकप्रिय हैं। आशा भोंसले के 9 फिल्मफेयर पुरस्कारों में 7 सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका पुरस्कार शामिल हैं। उन्हें कुल 18 बार फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। बॉलीवुड के इस दिग्गज सिंगर का आखिरी गाना 2026 में रिलीज हुआ था.
पीसी:एनडीटीवी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


