
NEET परीक्षा और छात्रों की फिक्र: दिल्ली लौटकर भी एयरपोर्ट पर ही रुके रहे पीएम मोदी, वीवीआईपी काफिले के बजाए छात्रों को दी प्राथमिकता
आज दोपहर 1:15 बजे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, तो वह सीधे अपने आवास के लिए रवाना नहीं हुए। पीएम ने कुछ देर एयरपोर्ट पर ही रुकने का एक बड़ा संवेदनशील फैसला लिया। इसकी मुख्य वजह थी ठीक दोपहर 2:00 बजे से शुरू होने वाली देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा- NEET।
जाम में न फंसें छात्र, इसलिए खुद रोका अपना काफिला
प्रधानमंत्री नहीं चाहते थे कि उनके वीवीआईपी काफिले की वजह से दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बने और परीक्षा केंद्रों की ओर जा रहे छात्र समय पर न पहुंच पाएं। छात्रों के भविष्य और उनकी सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए पीएम मोदी ने एयरपोर्ट से अपनी रवानगी में देरी की, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और परीक्षार्थियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
After arriving at Delhi Airport at 1:15 PM today, Prime Minister Narendra Modi chose to wait at the airport instead of heading directly to his residence.
With the NEET examination was scheduled to begin at 2 PM, he delayed his departure to ensure students faced no inconvenience… pic.twitter.com/ioyGnJT7g6
— ANI (@ANI) June 21, 2026
कड़ी सुरक्षा और अतिरिक्त समय के साथ नीट-यूजी पुनर्परीक्षा शुरू
देश-दुनिया के विभिन्न केंद्रों पर रविवार को नीट-यूजी (NEET-UG) की पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा के साये में शुरू हुई। प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के बाद 3 मई को हुई पिछली परीक्षा रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) आज फिर से नीट-यूजी 2026 का आयोजन कर रही है। यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी, जिसमें इस बार अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है।
551 भारतीय शहरों और 14 विदेशी केंद्रों पर पैनी नजर
इस मेगा परीक्षा का आयोजन भारत के 551 शहरों में स्थित 5,440 केंद्रों और विदेशों में 14 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। एनटीए के आंकड़ों के मुताबिक, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 95,000 से अधिक परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुनर्परीक्षा से ठीक पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी अभ्यर्थियों से संवाद किया और उन्हें बिना किसी मानसिक तनाव या चिंता के शांत मन से परीक्षा देने की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें: बुरका नहीं उतारूंगी… NEET UG सेंटर में नहीं मिली एंट्री, 18 साल की कुलसुम का छलका दर्द
The post दिल्ली लौटकर भी आवास नहीं गए पीएम मोदी, NEET परीक्षा के लिए एयरपोर्ट पर ही रुके रहे appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


