
Tamil Nadu Govt Formation: तमिलनाडु की सियासत में सत्ता की कुर्सी के लिए छिड़ा घमासान अब थानों तक पहुंच गया है। एएमएमके (AMMK) और थलपति विजय की पार्टी टीवीके (TVK) के बीच तल्खी चरम पर है। ताजा घटनाक्रम में AMMK ने टीवीके के खिलाफ पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि विजय की टीम ने ‘फर्जी समर्थन पत्र’ का सहारा लेकर यह दिखाने की कोशिश की है कि एएमएमके उनके पाले में है, जिसने राज्य के राजनीतिक पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
सरकार बनाने की इस आपाधापी में दोनों दलों के बीच टकराव का मुख्य केंद्र AMMK के इकलौते विधायक कामराज एस बने हुए हैं। उनके समर्थन को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। मामला तब बिगड़ा जब टीटीवी दिनाकरन ने टीवीके पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने राज्यपाल को विधायक कामराज के पत्र की एक “फर्जी कॉपी” सौंपी है। इस धोखेबाजी पर सख्त ऐतराज जताते हुए दिनाकरन ने पहले ही कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे दी थी।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | AMMK Party General Secretary TTV Dhinakaran visited the office of Assistant Commissioner of Police, Guindy Range
This comes amid Dhinakaran’s claim that TVK shared ‘forged copy’ of MLA Kamaraj’s letter with the Governor and that he is filing a… pic.twitter.com/GgF0T6Eaz8
— ANI (@ANI) May 8, 2026
TVK का पलटवार: वीडियो बम से दिया जवाब
दिनाकरन के आरोपों के जवाब में 8 मई की शाम को TVK ने एक सनसनीखेज वीडियो जारी कर सियासी गलियारों में खलबली मचा दी। इस वीडियो में विधायक कामराज खुद विजय की पार्टी के लिए समर्थन पत्र लिखते नजर आ रहे हैं। दिनाकरन ने जिस पत्र को ‘फर्जी’ बताया था, टीवीके ने इस वीडियो के जरिए उसे ‘असली’ साबित करने की चुनौती दी है। न्यूज एजेंसी ANI के माध्यम से सामने आए इस फुटेज को टीवीके नेताओं ने जमकर साझा किया। वीडियो में कामराज कथित तौर पर यह कहते दिख रहे हैं कि वे एएमएमके महासचिव दिनाकरन की सहमति से ही टीवीके को अपना समर्थन दे रहे हैं।
#WATCH | TVK shares a video of AMMK MLA Kamaraj, saying “These are the video visuals of AMMK MLA Kamaraj voluntarily and happily writing a letter expressing his support for the Tamilaga Vettri Kazhagam. He had stated that he was extending support to the Tamilaga Vettri Kazhagam… pic.university.com/sM3xtyXx12
— ANI (@ANI) May 8, 2026
यह भी पढ़ें : तमिलनाडु: विजय के शपथ ग्रहण पर सस्पेंस, नहीं मिल रहा बहुमत, कहां फंस रहा पेंच?
The post फर्जी समर्थन पत्र का आरोप: दिनाकरन ने विजय की TVK के खिलाफ पुलिस में की शिकायत appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


