AMN. राजस्थान में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है. जहां पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियों के कारण मौसम अभी भी थोड़ा ठंडा है। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि अगले 3 से 4 दिनों में राज्य का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा. इसका मतलब है कि राज्य में एक बार फिर लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा.
पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, फलौदी और बीकानेर के लोग गर्मी का सबसे ज्यादा असर झेल रहे हैं. जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. बाड़मेर में पारा 44.6 डिग्री और फलौदी में 43.6 डिग्री के आसपास है. मौसम विभाग ने जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती इलाकों के लिए अगले 48 घंटों में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है.
पूर्वी राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है बारिश
वहीं मौसम विभाग की ओर से पूर्वी राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हाल ही में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग और अलवर जैसे जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 से 13 मई के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश की संभावना है.
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


