जयपुर. राज्य सरकार द्वारा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-ग्राम 2026 का आयोजन 23 से 25 मई तक राजधानी जयपुर में किया जाएगा. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को हैदराबाद में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 के तहत आयोजित इन्वेस्टर्स मीट को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हमारी सरकार 23 से 25 मई तक जयपुर में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-ग्राम 2026 का आयोजन करने जा रही है. यह एग्रीटेक मीट किसानों, शिक्षाविदों, कृषि कंपनियों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाएगी। इसमें कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को नये ढंग से विकसित करने पर किसानों एवं विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जायेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर एग्रीटेक और खाद्य प्रसंस्करण के लिए सुनहरे अवसरों की भूमि बन गया है. कृषि उपज में विविधता के कारण राजस्थान में प्रसंस्करण उद्योग, कोल्ड चेन, मसाला पार्क और कृषि आधारित उद्योगों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। इस दिशा में राज्य सरकार राज्य को कृषि आधारित उद्योगों और मूल्यवर्धित उत्पादों का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है।
राज्य सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को तैयार है
सीएम ने ‘विजिट माई ऑफिस’ का आह्वान करते हुए निवेशकों, एग्री-टेक स्टार्टअप्स और विशेषज्ञों को राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम-2026 निवेशकों के लिए बड़े अवसरों का मंच है और इसके जरिये निवेशक राजस्थान में निवेश कर राज्य की विकास यात्रा में भागीदार बन सकते हैं. राज्य सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को तैयार है।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


