AMN. बुधवार को दो विमान हादसे हुए. एक हादसा भारत में हुआ और दूसरा कोलंबिया में. भारत में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं कोलंबिया में हुए हादसे में 15 लोगों की जान चली गई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी कोलंबिया के नोर्टे डी सेंटेंडर प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में बुधवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई. फ्लाइट का संचालन करने वाली सरकारी एयरलाइन सैटेना ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि यात्रियों की स्थिति का पता लगाने के लिए एक बचाव दल को मौके पर भेजा गया है।
इस हादसे के बारे में कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि विमान हादसे में कोई जीवित नहीं बचा है। उड़ान HK4709 ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11:42 बजे कुकुटा हवाई अड्डे से ओकाना के लिए उड़ान भरी। यह पहाड़ों से घिरा हुआ शहर है। बताया जा रहा है कि विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से आखिरी संपर्क उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद हुआ था. इस हादसे के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि छोटे विमान में 2 क्रू मेंबर और 13 यात्री सवार थे.
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो ने दुख जताया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में कैटाटुम्बो के प्रतिनिधि सभा के सदस्य 36 वर्षीय डायोजनीज क्विंटेरो भी शामिल हैं। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया के जरिए इस विमान दुर्घटना पर दुख जताया है.
PC:tv9hind
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


