अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर किया हमला, सुरक्षित स्थान पर चले गए खामनेई

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर किया हमला, सुरक्षित स्थान पर चले गए खामनेई
अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर किया हमला, सुरक्षित स्थान पर चले गए खामनेई

AMN. परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिका के साथ चल रही बातचीत के बीच ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला हुआ है. इस हमले को अमेरिका और इजराइल ने अंजाम दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय समयानुसार आज सुबह तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में धमाके और हवाई हमले के सायरन सुने गए।

इजरायल डिफेंस फोर्स ने ईरान पर हमले की जानकारी दी है. फोर्स ने इसे एहतियाती हमला करार दिया है. अमेरिका और इजराइल के इस संयुक्त हमले के बाद ईरान से सभी उड़ानें रोक दी गई हैं. वहां का हवाई क्षेत्र खाली करा लिया गया है. लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने इसे अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई बताया है. ईरान के सर्वोच्च नेता खमेनेई के कार्यालय के पास भी हमला हुआ. इस हमले के बाद खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है. इजराइल में भी हवाई हमले का सायरन सुना गया है. आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार ईरान को हमले की धमकी दे चुके हैं.

PC:indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *