अमेरिका ने ईरान की माइन बिछा रही 10 से ज्यादा नौकाएं नष्ट कीं, ईरान ने खाड़ी देशों पर भी निशाना साधा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अमेरिका ने ईरान की माइन बिछा रही 10 से ज्यादा नौकाएं नष्ट कीं, ईरान ने खाड़ी देशों पर भी निशाना साधा
अमेरिका ने ईरान की माइन बिछा रही 10 से ज्यादा नौकाएं नष्ट कीं, ईरान ने खाड़ी देशों पर भी निशाना साधा

AMN. इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म नहीं हो रही है. ये युद्ध और भी भयानक होता जा रहा है. ये युद्ध आज 17वें दिन में प्रवेश कर गया है. दोनों तरफ से हमले अब भी जारी हैं. ये युद्ध कब ख़त्म होगा इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.

इजराइल और अमेरिका ईरान के अंदर हवाई हमले कर रहे हैं. वहीं, ईरान भी ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर करारा जवाब दे रहा है। इस बीच अमेरिका की ओर से एक बड़ा दावा किया गया है. अब अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ईरानी नौसेना पर जोरदार हमला करते हुए बारूदी सुरंग बिछा रही 10 से ज्यादा नौकाओं को नष्ट कर दिया है.

उधर, ईरान ने भी दुबई पर निशाना साधा है। दुबई मीडिया कार्यालय के अनुसार, नागरिक सुरक्षा टीमों ने शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास लगी आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि यह आग ड्रोन हमले के कारण लगी है. दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा हवाई अड्डे पर उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। ईरान ने खाड़ी देशों यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर और सऊदी अरब पर सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागकर अमेरिका को करारा जवाब दिया है।

अमेरिका और इजराइल मिलकर ऐसा करना चाहते हैं

आपको बता दें कि 28 फरवरी 2026 को शुरू हुए युद्ध में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की जान चली गई थी. अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को नष्ट करना चाहते हैं.

पीसी:न्यूज़बाइट्सएप
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)इज़राइल यूएस ईरान वॉर लाइव(टी)इज़राइल यूएस ईरान वॉर लाइव अपडेट्स(टी)ईरान का खाड़ी देशों पर हमला(टी)आईआरजीसी(टी)ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड(टी)दुबई


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *