AMN. ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर डिपार्टमेंट में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आग के कारण जिन दस लोगों की मौत हुई है, वे ट्रॉमा केयर के आईसीयू में भर्ती मरीज हैं। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी ने घटनास्थल का दौरा किया और बाद में अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने इस दुखद घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 10 मरीजों की आग में जलने से मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि इनमें से सात मरीजों की मौत आईसीयू के अंदर हो गई, जबकि तीन अन्य की मौत बचाव अभियान के दौरान अन्य वार्डों में ले जाते समय हुई।
मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा
मुखिया मोहन चरण मांझी ने कहा कि ट्रॉमा केयर इंटेंसिव केयर यूनिट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. उन्होंने कहा कि अग्निशमन कर्मियों और अस्पताल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के लिए त्वरित कार्रवाई की और कई मरीजों की जान बचाई. उन्हें सुरक्षित वार्डों में स्थानांतरित कर दिया गया। माझी ने मृतकों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। सीएम मांझी ने अस्पताल में लगी आग की न्यायिक जांच के आदेश दिए और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.
पीसी:एएनआई
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


