डोनाल्ड ट्रंप ने अब ईरान को दी खुली धमकी, कहा- अगर ईरान ने नहीं की गंभीर बातचीत तो…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
डोनाल्ड ट्रंप ने अब ईरान को दी खुली धमकी, कहा- अगर ईरान ने नहीं की गंभीर बातचीत तो...
डोनाल्ड ट्रंप ने अब ईरान को दी खुली धमकी, कहा- अगर ईरान ने नहीं की गंभीर बातचीत तो...

AMN. मध्य पूर्व में युद्ध रुकने की बजाय और बदतर होता दिख रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच ये जंग दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है. अब इस युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अब ईरान पर सबसे खतरनाक और बड़े हमले की खुली धमकी दी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर ईरान ने गंभीरता से बातचीत नहीं की तो अमेरिका पूरी ताकत से हमला कर सकता है. जून में सीजफायर टूटने के बाद से अमेरिकी सेना की ओर से ईरान पर लगातार हमले हो रहे हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग को लेकर ईरान की धमकियों ने पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान पर अभी पर्याप्त दबाव नहीं बना है. अमेरिकी सेना लगातार कई रातों से ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रही है।

फरवरी में अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया

आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए थे. ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जरिए किए गए हमलों में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत ईरान के कई प्रमुख नेताओं की जान चली गई. इसके जवाब में ईरान ने इजरायली और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। वहीं लेबनान में हिजबुल्लाह ने भी इजराइल पर हमला कर दिया. दोनों पक्षों के बीच हुए इस संघर्ष में अब तक बड़ी संख्या में लोगों की जान जा चुकी है.

पीसी:इंडियनएक्सप्रेस


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *