AMN. अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर समझौते को लेकर बड़ा दावा किया है. अब ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने नई डील को मंजूरी दे दी है. हालाँकि, ईरान ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस में एक रिपोर्टर से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नए समझौते के मुताबिक, ईरान इस बात पर सहमत हो गया है कि उसके पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे और समझौते पर हस्ताक्षर होते ही होर्मुज जलडमरूमध्य को भी खोल दिया जाएगा.
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर भारी बमबारी करने और उसके तेल निर्यात के मुख्य केंद्र खर्ग द्वीप पर कब्जा करने की धमकी दी थी. बाद में ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले और बमबारी रद्द कर दी है. यह तो वक्त ही बताएगा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को दोनों पक्षों की मंजूरी कब मिलेगी.
पीसी:बीबीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


