ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौरे की बातचीत में हिस्सा लेने से किया इनकार, लगाए ये आरोप

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौरे की बातचीत में हिस्सा लेने से किया इनकार, लगाए ये आरोप
ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौरे की बातचीत में हिस्सा लेने से किया इनकार, लगाए ये आरोप

AMN. ईरान ने अमेरिका पर अत्यधिक मांग करने का आरोप लगाते हुए दूसरे दौर की वार्ता में भाग लेने से इनकार कर दिया है.

यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका है. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच प्रस्तावित दूसरे दौर की वार्ता पर अनिश्चितता बढ़ गई है. ये वार्ता पाकिस्तान के इस्लामाबाद में प्रस्तावित है. ईरान ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल इस वार्ता में हिस्सा लेने की योजना नहीं बना रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया कि इस्लामाबाद में दूसरे दौर की बातचीत को लेकर चल रही खबरें सच नहीं हैं। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में वार्ताकारों को भेजने का आदेश दिया है. मध्य पूर्व में युद्धविराम 22 अप्रैल को समाप्त होने वाला है।

ईरान ने अमेरिका पर अत्यधिक मांग करने का आरोप लगाया है और अमेरिका की अव्यवहारिक शर्तों, रुख में बार-बार बदलाव और विरोधाभासी बयानबाजी को बातचीत में बाधा बताया है. ईरान ने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को युद्धविराम समझौते का उल्लंघन बताया है.

पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *