AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. हालांकि, आज कंपनियों ने उपभोक्ताओं को कुछ राहत दी है। राजस्थान के जयपुर समेत कई शहरों में कीमतों में मामूली गिरावट आई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी जयपुर में पेट्रोल का ताजा रेट 104.36 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जो कल के 105.13 रुपये से 0.77 रुपये कम है. यहां डीजल 0.69 रुपये गिर गया है. इससे यह घटकर 89.88 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बांसवाड़ा में पेट्रोल 0.05 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 106.21 रुपये प्रति लीटर है।
अमजेर समेत कई शहरों में पेट्रोल की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है. अजमेर में पेट्रोल 0.53 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 104.94 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं अलवर में पेट्रोल की कीमत 105.70 रुपये प्रति लीटर हो गई है. पेट्रोल की कीमत में 0.47 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन के दाम अपडेट किए जाते हैं.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


