AMN. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता अभी तक पूरी तरह से मूर्त रूप नहीं ले सका है और इसके टूटने की चर्चा शुरू हो चुकी है. इस संबंध में ईरान की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ईरान ने कहा है कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करना अमेरिका की जिम्मेदारी है. अगर समझौते का उल्लंघन हुआ तो इसके लिए वाशिंगटन जिम्मेदार होगा.
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बातचीत के दौरान यह बयान दिया. इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर लागू होने की खबर के कुछ ही घंटों बाद हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि संगठन कभी भी इजरायली कब्जे को स्वीकार नहीं करेगा.
उधर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अराघची ने कहा है कि लेबनान में संघर्ष विराम अमेरिका-ईरान वार्ता के भविष्य के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की तारीफ की
वहीं, हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की तारीफ की और कहा कि हम बहुत मजबूती से खड़े रहे और नेतन्याहू एक योद्धा प्रधानमंत्री हैं. इसका श्रेय उन्हें मिलना चाहिए.’ उन्होंने इजराइल से हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम पर सहमत होने का आग्रह किया। सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है.
पीसी:अलजजीरा
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


