ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को दंग कर दिया है। जहाँ एक तरफ पाकिस्तान जैसे मुल्कों के लोग मुसीबत की इस घड़ी में उसी यूएई की साख को नुकसान पहुँचाने में लगे हैं जिसने उन्हें पनाह दी, वहीं दूसरी ओर वहां रह रहे 40 लाख से ज्यादा भारतीयों ने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया है। भारतीय समुदाय के इस जज्बे को देखकर यूएई प्रशासन ने पीएम मोदी का नाम लेकर एक ऐसा भावुक बयान दिया है, जो हर भारतीय को गर्व से भर देगा।
दरअसल, ईरान के हमलों की आड़ में कई मुस्लिम देश यूएई की वैश्विक छवि को धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और तुर्की जैसे देशों द्वारा एक सुनियोजित कैंपेन चलाया जा रहा है कि यूएई अब सुरक्षित नहीं रहा और वह ईरान के सामने बेबस है। हद तो यह है कि यूएई में ही रह रहे कई पाकिस्तानी नागरिक वहां के रिहाइशी इलाकों पर हुए हमलों के वीडियो वायरल कर डर का माहौल पैदा कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: मोदी ने फोन करके हमारे राष्ट्रपति को… UAE ने ईरान जंग पर क्या बड़ा खुलासा कर दिया?
एक पाकिस्तानी पत्रकार ने तो सारी हदें पार करते हुए यूएई पर ही आतंक फैलाने का बेतुका आरोप मढ़ दिया है। इस नफरत की असली वजह भारत और यूएई की अटूट दोस्ती है। खाड़ी देशों में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर होने और पीएम मोदी के साथ यूएई के सुल्तानों के करीबी रिश्तों ने कई देशों की नींद उड़ा दी है। इसी नकारात्मक प्रोपेगेंडा का नतीजा है कि ब्रिटिश एयरवेज ने सुरक्षा का हवाला देते हुए अबू धाबी की अपनी उड़ानें अगले साल तक के लिए स्थगित कर दी हैं।
इसे भी पढ़ें: मोदी के फोन घुमाने भर से रुक जाएगा युद्ध, UAE को भरोसा, मीडिल ईस्ट को जंग की आग से बचाने की उम्मीद भारत पर टिकी?
लेकिन इस संकट काल में भारतीय समुदाय एक ढाल बनकर खड़ा हो गया है। जहाँ पाकिस्तानी लोग गद्दारी पर उतारू हैं, वहीं भारतीय अपनी जान जोखिम में डालकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। कोई रेस्क्यू ऑपरेशन में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है, तो कोई मुस्लिम भाइयों के लिए इफ्तार के खाने का इंतजाम कर रहा है। यूएई के अस्पतालों में उन भारतीयों की लंबी कतारें लगी हैं, जो अपना खून देकर वहां के लोगों की जान बचाना चाहते हैं। भारतीय उद्योगपति भी इस मुश्किल घड़ी में आम जनता की मदद के लिए अपने संसाधन झोंक चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: खामनेई की मौत पर 46 हजार करोड़ का दांव, किस कंपनी ने लगाया सट्टा
भारतीयों के इस निःस्वार्थ प्रेम को देखकर भारत में यूएई के राजदूत अब्दुल नासिर जमाल अल शाली ने एक बेहद प्रभावशाली बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोग यह जान लें कि वे अकेले नहीं हैं, वे हमारे मुल्क में हमेशा सुरक्षित रहेंगे और उनका ख्याल रखना हमारी प्राथमिकता है। यूएई का नेतृत्व भारतीयों को अपना परिवार मानता है। राजदूत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीएम मोदी ने संकट की इस घड़ी में हमारे लिए जो किया है, उसकी मिसाल पूरी दुनिया को देखनी चाहिए।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


