AMN. इजराइल-अमेरिका और ईरान विवाद के बाद अब नेपाल में बलेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार ने ऐसा कदम उठाया है, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलेन शाह सरकार ने एक नियम को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है, जिसके तहत नेपाल के लोगों को भारत से खरीदे गए 100 नेपाली रुपये (63 भारतीय रुपये) से अधिक मूल्य के सामान पर 80% तक कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी।
सरकार के इन नियमों का असर भारत और नेपाल के लोगों पर पड़ेगा. इस नियम की सख्ती के खिलाफ नेपाल में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. नेपाल के विपक्षी दलों ने इस फैसले को अघोषित नाकेबंदी बताते हुए अपनी याचिका दायर की है.
नेपाली कांग्रेस की ओर से सरकार से इस कदम को तुरंत वापस लेने की मांग की गई है. उन्होंने इसे जनविरोधी और असंवेदनशील बताया है. इस सख्ती से सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले कम आय वाले परिवारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
PC:english.nepalnew
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


