अब ईरान के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- खामेनेई पर हमला…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अब ईरान के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- खामेनेई पर हमला...
अब ईरान के राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- खामेनेई पर हमला...

AMN. ईरान में सरकार के खिलाफ जारी हिंसक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान कम से कम 5000 लोगों की मौत की खबर है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने प्रदर्शनकारियों को अमेरिका के समर्थन पर डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है.

इसी सिलसिले में अब उन्होंने कहा है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई पर हमला एक युद्ध माना जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेजेशकियान ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि अगर ईरान के लोगों को अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तो इसका कारण अमेरिकी सरकार और उसके सहयोगियों द्वारा लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी और अमानवीय प्रतिबंध हैं। उन्होंने लिखा कि हमारे देश के सर्वोच्च नेता के खिलाफ कोई भी हमला ईरान के खिलाफ पूर्ण पैमाने पर युद्ध के बराबर होगा। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने यह प्रतिक्रिया डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान के बाद दी है. ट्रंप ने कहा था कि अब समय आ गया है कि ईरान में नया नेतृत्व देखने को मिले.

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिका के बयान को गलत बताया

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगई की ओर से अमेरिका का यह बयान कि ईरान अमेरिकी ठिकानों पर हमले की योजना बना रहा है, पूरी तरह से गलत है. उन्होंने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र में माहौल खराब करने और तनाव बढ़ाने के लिए जानबूझकर ऐसे आरोप लगा रहा है. मसूद पेजेशकियान के बयान के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ सकता है. अब देखना यह है कि अमेरिका भविष्य में ईरान को लेकर क्या कदम उठाता है।

PC:aajtak

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)ईरानी राष्ट्रपति(टी)डोनाल्ड ट्रम्प(टी)खामेनेई(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *