अब ईरान पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला कर सकता है अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप को बताया प्लान

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अब ईरान पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला कर सकता है अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप को बताया प्लान
अब ईरान पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला कर सकता है अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप को बताया प्लान

AMN. अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक सहमति नहीं बन पाई है. इस कारण दोनों देशों के बीच फिर से युद्ध शुरू हो सकता है. इसके संकेत अमेरिका से मिलने शुरू हो गए हैं. अमेरिका द्वारा पहली बार ईरान के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

अमेरिका के सेंट्रल कमांड के कमांडर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ईरान पर संभावित हमले के विकल्पों की जानकारी देकर यह संकेत दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में एडमिरल ब्रैड कूपर ने ये विकल्प सामने रखे.

जानकारी दी गई कि अगर डोनाल्ड ट्रंप दोबारा हमला करने का फैसला करते हैं तो छोटा लेकिन बेहद शक्तिशाली हमला किया जा सकता है. इस हमले में ईरान की बची हुई सैन्य ताकत, उसके नेता और अहम बुनियादी ढांचे को अमेरिका निशाना बना सकता है.

ये है हाइपरसोनिक मिसाइल की खासियत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय अब ईरान के खिलाफ कुछ नए और उन्नत हथियारों का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा है। इनमें डार्क ईगल नाम की हाइपरसोनिक मिसाइल भी शामिल है। इस मिसाइल की खास बात यह है कि यह करीब 2,000 मील (करीब 3,200 किलोमीटर) की दूरी तक लक्ष्य को भेद सकती है। इसके जरिए अमेरिका ईरान के बचे हुए बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर्स को निशाना बना सकता है। वहीं, इलाके में बी-1बी लांसर बमवर्षक विमानों की मौजूदगी भी बढ़ाई जा रही है. ये विमान हाइपरसोनिक हथियार भी ले जा सकते हैं.

पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)यूएस(टी)हाइपरसोनिक मिसाइलें(टी)डोनाल्ड ट्रम्प(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *