ट्रंप की पूर्व सहयोगी मार्जोरी के विवादित बयान ने मचाया तहलका, हर तरफ मचा भारी बवाल!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
ट्रंप की पूर्व सहयोगी मार्जोरी के विवादित बयान ने मचाया तहलका, हर तरफ मचा भारी बवाल!
trump former aide marjorie statement causes uproar

H-1B वीजा स्कैम का बड़ा धमाका! मार्जोरी टेलर ग्रीन ने टेक्सास में 7 लाख फर्जी वीजा का किया सनसनीखेज दावा

अमेरिका की राजनीति में H-1B वीजा को लेकर एक नया तूफान खड़ा हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व करीबी सहयोगी मार्जोरी टेलर ग्रीन ने टेक्सास में बड़े पैमाने पर ‘वीजा धोखाधड़ी’ का आरोप लगाकर खलबली मचा दी है। ग्रीन ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का वीडियो साझा किया है, जिसमें दावा किया गया है कि अकेले 2025 में ही राज्य में लाखों H-1B आवेदनों को संदिग्ध रूप से मंजूरी दी गई है। इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली ग्रीन ने इन आरोपों को ऐसे समय में और हवा दी है, जब ट्रंप प्रशासन द्वारा नए आव्रजन नियमों को लागू किए हुए कुछ ही महीने हुए हैं। इन नियमों में कथित तौर पर एक गैर-नागरिक को H-1B वीजा पर अमेरिका में प्रवेश के लिए 100,000 डॉलर के भुगतान की आवश्यकता शामिल है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Trump की इच्छा आखिर हो गयी पूरी, हाथ में आया Nobel Peace Prize

वीडियो साझा करते हुए ग्रीन ने लिखा, “उत्तरी टेक्सास में H-1B वीजा धोखाधड़ी का एक गंभीर खेल चल रहा है। एक आव्रजन वकील ने अकेले 2025 में 7 लाख से अधिक H-1B वीजा धारकों को वीजा दिलवाया।” वीजा कार्यक्रम के प्रति अपना कड़ा विरोध दोहराते हुए उन्होंने कहा कि अगर रिपब्लिकन इसे रोकने के प्रति गंभीर होते, तो वे H-1B वीजा प्रोग्राम को खत्म करने वाले मेरे विधेयक ‘HR 6937’ को पारित कर देते। ग्रीन द्वारा साझा किए गए वीडियो में इन्फ्लुएंसर ने सीधा आरोप लगाया है कि डलास स्थित आव्रजन वकील ‘चंद परवथानेनी’ इतनी बड़ी संख्या में वीजा आवेदनों को मंजूरी दिलाने के लिए जिम्मेदार थे। दावे के अनुसार, वकील ने 2024 तक लगभग 4,00,000 और 2025 तक टेक्सास में यह संख्या 7,00,000 के पार पहुँचाने का अनुमान लगाया है।

इसे भी पढ़ें: किसी देश के राष्ट्रपति को जबरन उठाकर कैद करने के लिए ट्रंप को मिला शांति पुरस्कार? क्या नोबेल प्राइज को इस तरह किसी और को बांटा जा सकता है

हालांकि, अभी तक अमेरिकी मीडिया में इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने वाली कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। वीडियो में इन्फ्लुएंसर ने सवाल उठाते हुए कहा कि 2024 तक 4 लाख से ज्यादा और 2025 तक टेक्सास में 7 लाख से अधिक H-1B आवेदकों को मंजूरी दी गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि ये लोग काम कहाँ करते हैं? क्या ये लोग उन्हीं 4-बेडरूम और 3-बाथरूम वाले आलीशान घरों से काम कर रहे हैं, जो 66 H-1B आवेदकों के नाम पर रजिस्टर्ड हैं? ऐसा प्रतीत होता है कि वे इन रिहायशी घरों से ही अपनी फर्जी कंपनियां चला रहे हैं।

North Texas seems to have a serious H1B Visa fraud scam going. One immigration attorney brought in over 700K H1Bs in 2025 alone.

If Republicans were serious about stopping it, they would pass my bill HR 6937 to eliminate the H1B Visa program.

pic.twitter.com/BgCAgzzVHA

— Former Congresswoman Marjorie Taylor Greene🇺🇸 (@FmrRepMTG) January 14, 2026


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *