AMN. केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें देश के लोगों के स्वास्थ्य के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही हैं। ताकि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े। ऐसे में केंद्र सरकार की एक योजना है जिसका नाम है आयुष्मान भारत योजना. इस योजना के तहत लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है।
कौन-कौन सी बीमारियाँ शामिल हैं?
अगर आपने आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन किया है तो आपको यह पता होना चाहिए कि इस बीमा कवर योजना के तहत आप किन बीमारियों का इलाज करा सकते हैं। इसमें प्रोस्टेट कैंसर, स्कल बेस सर्जरी, डबल वाल्व रिप्लेसमेंट, टिश्यू एक्सपेंडर, इसके अलावा पुरानी बीमारियों के लिए मेडिकल जांच, इलाज और ऑपरेशन से जुड़े खर्च भी आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर किए जाते हैं।
5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त
आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। आप सूचीबद्ध अस्पतालों में जाकर इस योजना के तहत इलाज करा सकते हैं।
pc-news18
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


