AMN. आज एक बार फिर देशवासियों को महंगाई का झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज दोनों ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं. कंपनियों ने 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं. आज पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस महीने यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं.
15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये और 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से कई चीजों के दाम बढ़ सकते हैं. इस बढ़ोतरी के बाद माल ढुलाई महंगी होने के कारण आने वाले दिनों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं.
कंपनियों ने ये फैसला इसी वजह से लिया
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और तेल कंपनियों की लागत में बढ़ोतरी के कारण सरकारी तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया है। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. आने वाले समय में दोनों ईंधन की कीमतें एक बार फिर बढ़ सकती हैं।
जयपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी पहुंच गई है
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब पेट्रोल की कीमत 109.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.09 रुपये प्रति लीटर हो गई है. लगातार हो रही इस बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर पूरी तरह तोड़ दी है.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


