आईडीबीआई बैंक ने एनआरआई ग्राहकों के लिए एफसीएनआर (बी) विशेष जमा योजना शुरू की

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
आईडीबीआई बैंक ने एनआरआई ग्राहकों के लिए एफसीएनआर (बी) विशेष जमा योजना शुरू की
आईडीबीआई बैंक ने एनआरआई ग्राहकों के लिए एफसीएनआर (बी) विशेष जमा योजना शुरू की

मुंबई आईडीबीआई बैंक ने अनिवासी भारतीय (एनआरआई) ग्राहकों के लिए अमेरिकी डॉलर में विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) (एफसीएनआर (बी)) विशेष अवसर जमा योजना शुरू की है। बैंक के मुताबिक, यह योजना विदेशी मुद्रा में निवेश करने वाले ग्राहकों को आकर्षक रिटर्न प्रदान करेगी। विशेष ब्याज दरें 11 जून 2026 से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेंगी।

बैंक की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, तीन साल से लेकर चार साल से कम की जमा राशि पर दस लाख अमेरिकी डॉलर तक की राशि पर 6.00 फीसदी, दस लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक और पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर तक की राशि पर 6.05 फीसदी और पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि पर 6.10 फीसदी वार्षिक ब्याज दिया जाएगा.

चार साल से पांच साल से कम की जमा पर ब्याज दरें क्रमश: 6.05 फीसदी, 6.10 फीसदी और 6.15 फीसदी तय की गई हैं. वहीं, पांच साल की अवधि वाली जमा राशि पर एक मिलियन अमेरिकी डॉलर तक की राशि पर 6.10 प्रतिशत, एक मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक और पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर तक की राशि पर 6.15 प्रतिशत और पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि पर 6.20 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलेगा।

बैंक ने कहा कि इस योजना के तहत जमा की गई मूल राशि और उस पर मिलने वाला ब्याज पूरा विदेश भेजा जा सकता है. चूंकि जमा केवल अमेरिकी डॉलर में होगा, इसलिए विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिलेगी।

योजना के तहत अर्जित ब्याज को मौजूदा कर नियमों और शर्तों के अधीन भारत में आयकर से छूट दी जाएगी। बैंक के मुताबिक जमा की न्यूनतम लॉक-इन अवधि एक साल तय की गई है.

आईडीबीआई बैंक का कहना है कि यह विशेष जमा योजना विदेशी मुद्रा में सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न की तलाश कर रहे एनआरआई ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।

पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *