AMN. मई महीने के पहले ही दिन आम लोगों को बड़ा झटका लगा. यह झटका कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी से लगा है। आज इस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है. इससे होटल और रेस्टोरेंट मालिकों की टेंशन बढ़ गई है. हालांकि, आज भी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे घर का किचन बजट फिलहाल नहीं बढ़ेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़ा दी है. इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सिलेंडर की नई कीमत 3071.50 रुपये हो गई है. पहले सिलेंडर करीब 2078.50 रुपये में मिलता था।
अब दिल्ली में मिलेगा इतनी कीमत का सिलेंडर!
इसी तरह मुंबई और कोलकाता में भी कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़कर अब 3,024 रुपये हो गई है. पहले इसकी कीमत 2,031 रुपये थी. चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 3,237 रुपये हो गई है. पहले इसकी दर 2,246.50 रुपये थी. कोलकाता में आज से यह सिलेंडर 994 रुपये महंगा हो गया है. कोलकाता में यह सिलेंडर अब 2,208 रुपये की जगह 3,202 रुपये में मिलेगा. .
महंगा हो जाएगा होटलों में खाना!
कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से अब होटलों में खाना खाना महंगा हो जाएगा. कचौरी-समोसे के दाम भी बढ़ने की पूरी संभावना है. कई खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ सकती हैं. इससे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ेगा.
पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर(टी)महंगा(टी)कीमत(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


