AMN. देश में गैस सिलेंडर की कमी के बीच केंद्र सरकार ने अब एलपीजी सब्सिडी के नियम बेहद सख्त कर दिए हैं। सरकार के नए नियमों के चलते अब देश में बड़ी संख्या में लोगों को एलपीजी सब्सिडी मिलनी बंद हो जाएगी.
वहीं फर्जी, निष्क्रिय कनेक्शन हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब किसी व्यक्ति की आय 10 लाख रुपये या उससे अधिक होने पर उसे उच्च आय वर्ग में माना जाएगा. ऐसे में उन्हें सिलेंडर पर सब्सिडी भी नहीं मिलेगी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान में 40,000 से ज्यादा उपभोक्ता उच्च आय वर्ग में आने के बावजूद सब्सिडी का फायदा उठा रहे हैं. सरकार ने अब उन लोगों पर भी निशाना साधा है जिनके पास फर्जी और निष्क्रिय कनेक्शन हैं. सरकार के नए नियम के तहत अगर अब भी किसी मृत व्यक्ति के नाम पर गैस ली जा रही है तो परिवार को तीस दिन के भीतर पात्र सदस्य के नाम पर कनेक्शन ट्रांसफर कराना होगा.
पीसी: डेक्कनहेराल्ड
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


