AMN. हर महीने की पहली तारीख को कई वित्तीय बदलाव होते हैं, जिसका असर आजमन की जेब पर भी पड़ता है। इसके तहत 1 अगस्त 2026 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इनमें एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर डिजिटल बैंकिंग सेवाओं तक कई बदलाव शामिल हैं. आज हम आपको इसी संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं.
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा घरेलू यानी 14.2 किलो और कमर्शियल यानी 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी की जाती हैं। इसके तहत सिलेंडर के दाम बढ़ या घट सकते हैं.
अब 1 अगस्त से तत्काल टिकट के लिए रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से टोकन मिलेंगे और फिर अपनी बारी आने पर टिकट बुक हो सकेंगे. इससे काउंटर पर यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की नहीं होगी। 1 अगस्त से कुछ बैंक अपने सेवा शुल्क, मुफ्त लेनदेन सीमा या अन्य नियमों में बदलाव कर सकते हैं।
पीसी:खबरफास्ट
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


