जयपुर. मकराना में स्कूल के अंदर साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है.
इस संबंध में प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि मकराना में एक स्कूल के अंदर साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. यह घिनौना कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है।
हमारी सरकार ने पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए केस ऑफिसर योजना लागू की
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए केस ऑफिसर स्कीम को प्रभावी बनाया, जिसके माध्यम से बलात्कार के कई मामलों में अपराधियों को रिकॉर्ड समय में सख्त से सख्त सजा, यहां तक कि मौत की सजा भी दी गई.
अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं
गहलोत ने कहा कि वर्तमान सरकार को इस मामले को तुरंत केस ऑफिसर स्कीम के तहत लेना चाहिए और फास्ट ट्रैक सुनवाई के माध्यम से दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए और पीड़ित परिवार को पूरी सहायता और सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए.
बेटियों की सुरक्षा किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी है
पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी है. सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और ऐसे कदम उठाने चाहिए कि प्रदेश में किसी भी अभिभावक को अपने बच्चे को स्कूल भेजते समय डर न लगे। राजस्थान की बीजेपी सरकार इसमें अब तक असफल साबित हुई है.
PC:hindi.news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


