AMN. मई के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं कर आम लोगों को राहत दी है.
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश के अन्य बड़े शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
आज प्रमुख शहरों में ये हैं दोनों ईंधन के दाम
पटना- पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
सूरत- पेट्रोल ₹95.00, डीज़ल ₹89.00
लखनऊ- पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे- पेट्रोल ₹104.04, डीज़ल ₹90.57
चंडीगढ़- पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
इंदौर- पेट्रोल ₹106.48, डीज़ल ₹91.88
नासिक- पेट्रोल ₹95.50, डीज़ल ₹89.50
अहमदाबाद- पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
बेंगलुरु- पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
हैदराबाद- पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
लोग ये कयास लगा रहे हैं
देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोग अनुमान लगा रहे हैं कि भविष्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ेंगी। लोग सोच रहे हैं कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दोनों ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। यह तो समय ही बताएगा कि इस तारीख के बाद दोनों ईंधन की कीमतें बढ़ेंगी या नहीं।
पीसी: मनी9लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


