AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ज्यादा है. जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.72 है. आज एक लीटर डीजल की कीमत 90.21 रुपये होगी.
प्रदेश के प्रमुख शहरों की कीमतों में आज कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज अजमेर में पेट्रोल 104.66 रुपये और डीजल 90.15 रुपये प्रति लीटर है. अलवर में पेट्रोल 105.40 रुपये और डीजल 90.80 रुपये, चित्तौड़गढ़ में पेट्रोल 104.56 रुपये और डीजल 90.07 रुपये है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट किए जाते हैं।
ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और डॉलर-रुपया विनिमय दर पर आधारित हैं। लंबे समय से लोग पेट्रोल-डीजल की कीमतों से महंगाई की मार झेल रहे हैं.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


