पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अस्पताल पर हमला किया, 400 लोग मारे गए, 250 घायल

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अस्पताल पर हमला किया, 400 लोग मारे गए, 250 घायल
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अस्पताल पर हमला किया, 400 लोग मारे गए, 250 घायल

AMN. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही जंग अब विकराल रूप लेती जा रही है. अब पाकिस्तान ने सोमवार रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर हवाई हमला किया है. अफगानिस्तान के उप सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है. प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नशे के आदी लोगों का इलाज करने वाले एक अस्पताल पर हमला किया. इस हमले में 400 लोगों की मौत हो गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि सोमवार रात हुए हमले में अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया. अब तक मरने वालों की संख्या 400 तक पहुंच गई है, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं. बचाव दल की ओर से अस्पताल में लगी आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शव बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने इससे उलट बयान दिया है. उन्होंने अस्पताल को निशाना बनाने से इनकार किया था. पाकिस्तान की ओर से बयान आया है कि सोमवार को काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान में किए गए अन्य हमलों में किसी भी नागरिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया.

पाकिस्तानी सेना पर काबुल के अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप

अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सेना पर काबुल के अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले में 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इस संबंध में एक वीडियो अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने शेयर किया है.

PC:aajtak


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *