AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. आज भी कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. यानी आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है.
देश के कई शहरों में लंबे समय से लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 100 रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपये में मिलेगा. वहीं एक लीटर डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज राजस्थान के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत में गिरावट आई है. आज कोटा में पेट्रोल की कीमत में ₹104.27 (-0.67), सीकर में ₹104.91 (-0.87), भीलवाड़ा में ₹105.09 (-0.51) और राजसमंद में ₹104.94 (-0.44) की मामूली गिरावट आई है। देश के महानगरों में आज भी कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट किए जाते हैं।
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


