AMN. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने से पहले बड़ी खबर आई है। खबर है कि इससे 2 लाख किसानों को बड़ा झटका लग सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 2 लाख किसानों को 23वीं किस्त का फायदा नहीं मिलेगा. इसका मतलब है कि इतने किसानों के खाते में किस्त का पैसा नहीं आएगा.
खबर यह है कि करीब दो लाख किसानों के नाम 23वीं किस्त के लाभार्थियों की सूची में नहीं हैं. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि पिछली बार 22वीं किस्त का लाभ 9.46 करोड़ किसानों को मिला था.
इस बार यह संख्या 9.44 करोड़ बताई जा रही है. पीएम मोदी आज देश के 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2,000 रुपये की 23वीं किस्त जमा करेंगे. वह पश्चिम बंगाल की धरती से देश के किसानों को 18,880 करोड़ रुपये की सौगात देंगे.
PC:newsonair
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


