लोहरदगा में काल बनकर दौड़ा ट्रक: तीन भाई-बहनों को रौंदा, दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत।

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
लोहरदगा में काल बनकर दौड़ा ट्रक: तीन भाई-बहनों को रौंदा, दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत।
लोहरदगा: ट्रक ने स्कूटी सवार तीन भाई-बहनों को रौंदा, दो की मौके पर मौत

लोहरदगा से गोपी कृष्णा कुंवर की रिपोर्ट

Lohardaga Accident News: लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ पर शुक्रवार की देर रात खुशियां मातम में तब्दील हो गईं. मिशन चौक के पास हुए एक ह्रदयविदारक सड़क हादसे ने एक ही परिवार के तीन चिरागों को हमेशा के लिए बुझा दिया. इस भीषण दुर्घटना में स्कूटी सवार दो बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया.

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे भाई-बहन

दिल को झकझोर देने वाली यह घटना तब घटी जब शहरी क्षेत्र के बरवाटोली निवासी दिवंगत मुकेश साहू के बेटे रोहित कुमार साहू अपनी दोनों बहनों, सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी के साथ स्कूटी पर सवार होकर सेन्हा रोड स्थित तेली धर्मशाला जा रहे थे. वे वहां एक विवाह समारोह में शामिल होने वाले थे, लेकिन मिशन चौक के पास काल बनकर आए एक तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया.

स्थानीय लोगों की मदद और अस्पताल में मची चीख-पुकार

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए तीनों को ट्रक के नीचे से निकाला और तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने सपना और सृष्टि को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेजा गया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था; रास्ते में ही उसकी भी सांसें थम गईं.

शहर में शोक की लहर, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. एक ही झटके में तीन जवान भाई-बहनों की मौत से बरवाटोली समेत पूरे लोहरदगा शहर में सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है. शादी वाले घर में जहां शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब मातम का मंजर है.

यह भी पढ़ें: अवेयर मीडिया न्यूज़ प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें: Bokaro: न OTP आया न ही लिंक दबाया, फिर भी 1.92 लाख गंवाया, अब लगाने पड़ रहे थाने के चक्कर


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *