AMN. बहुत से लोग बेहतर भविष्य के लिए निवेश करना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा करने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की आवर्ती जमा या आरडी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो 6.70 फीसदी का सालाना ब्याज दे रही है।
आवर्ती जमा: आप हर महीने अपनी बचत की एक निश्चित राशि डाकघर में जमा करते हैं। इस आरडी में आपकी जमा राशि 5 साल बाद मैच्योर होती है। फिलहाल यह 6.70 फीसदी का सालाना रिटर्न दे रहा है. इसकी खास बात यह है कि आप इसमें हर महीने 100 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं।
दूसरी बात ये है कि इसके जरिए आपको लोन भी मिल सकता है. इस लोन पर पर्सनल लोन की तुलना में कम ब्याज लगता है. आपको लगातार 12 महीने तक नियमित किस्त चुकाकर लोन लेने की सुविधा मिलेगी.
पीसी: मनीकंट्रोल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


