रुपया, सोना चमका, शेयर बेदम!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
रुपया, सोना चमका, शेयर बेदम!
भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद और गोल्ड ईटीएफ में जमकर निवेश कर रहे भारतीय

भारत में गोल्ड ईटीएफ में निवेश का बंपर उछाल, इस साल रिकॉर्ड 3.05 अरब डॉलर का इनफ्लो

नई दिल्ली: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) ने अक्टूबर महीने में 850 मिलियन डॉलर का शानदार नेट इनफ्लो दर्ज किया है। यह आंकड़ा इस साल कुल इनफ्लो को रिकॉर्ड 3.05 अरब डॉलर तक ले गया है, जो गोल्ड ईटीएफ में निवेश का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

हालांकि, अक्टूबर का इनफ्लो सितंबर के 911 मिलियन डॉलर के मुकाबले 6% कम रहा, लेकिन यह एशिया में दूसरा सबसे बड़ा मासिक इनफ्लो साबित हुआ है। यह लगातार पांचवां महीना है जब गोल्ड ईटीएफ में निवेश सकारात्मक रहा है, जिससे कुल एयूएम (Assets Under Management) 11.3 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है।

वैश्विक स्तर पर देखें तो, बीते महीने ग्लोबल गोल्ड ईटीएफ इनफ्लो 8.2 अरब डॉलर पर जा पहुंचा। अक्टूबर में गोल्ड ईटीएफ निवेश में भारत ने दुनिया भर में अपना तीसरा स्थान पक्का किया। अमेरिका 6.33 अरब डॉलर के भारी निवेश के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि चीन 4.51 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर काबिज रहा। जापान 499.5 मिलियन डॉलर के साथ चौथे और फ्रांस 312 मिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर रहे।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *