AMN. आम बजट 2026 रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में पेश करेंगी। बजट में निर्मला सीमारामन आयुष्मान भारत (PM-JAY) योजना को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती हैं. केंद्र सरकार इस योजना का दायरा बढ़ा सकती है. फिलहाल आयुष्मान भारत (PM-JAY) योजना के तहत 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है, जिसे घटाकर 60 साल किया जा सकता है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस योजना के तहत सालाना मुफ्त इलाज की सीमा 5 लाख रुपये बढ़ाने की भी घोषणा कर सकती हैं. इससे लोग कैंसर और हार्ट सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों का खर्च उठा सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में 60+ उम्र के 82 फीसदी बुजुर्गों के पास कोई स्वास्थ्य बीमा नहीं है। 60 से 70 वर्ष की आयु के कई बुजुर्गों के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है और वे अपनी बचत को गंभीर बीमारियों पर खर्च करने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में सरकार आगामी बजट में इन लोगों को राहत दे सकती है.
लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा
इलाज का कवरेज 60 साल होने से करोड़ों नए परिवार आयुष्मान भारत (PM-JAY) योजना से जुड़ेंगे. वहीं इलाज की सीमा बढ़ने से परिवारों को बड़े ऑपरेशन के लिए आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. इस योजना के तहत लोग बड़े और विशेषज्ञ अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज करा सकेंगे। गंभीर बीमारियों का खर्च कवर होगा. अभी तक इस योजना के तहत लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है.
पीसी: स्वास्थ्य.चिकित्सा संवाद
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


