AMN. यदि आपने अभी तक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली से नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, तो जल्द ही आवेदन करें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च तय की गई है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह है भर्ती विवरण
पदों का नाम:नर्सिंग अधिकारी
पदों की संख्या:आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करें
आवेदन करने की अंतिम तिथि:16 मार्च 2026
आयु सीमा:उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


