जयपुर. भजनलाल सरकार ने एक बार फिर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि बढ़ा दी है. सरकार ने दो साल में इस पेंशन में 450 रुपये की बढ़ोतरी की है. राज्य के पेंशनभोगियों के लिए सरकार की ओर से यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है.
खबरों के मुताबिक, भजनलाल सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि 1300 रुपये से बढ़ाकर 1450 रुपये कर दी है. खबरों के मुताबिक, जनवरी 2026 के पेंशन बिल तैयार कर ईसीएस को भेज दिए गए हैं. जल्द ही पेंशन लाभुकों के बैंक खाते में राशि जमा कर दी जायेगी.
वर्तमान में, राज्य में बुजुर्ग लोग, विधवाएं और एकल महिलाएं, विकलांग लोग और छोटे और सीमांत किसान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। सरकार 91 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को पेंशन दे रही है. आपको बता दें कि राज्य सरकार ने वर्ष 2024 में पेंशन राशि 1000 रुपये बढ़ाकर 1150 रुपये, वर्ष 2025 में 1250 रुपये, जनवरी 2026 में 1300 रुपये और अब इसे बढ़ाकर 1450 रुपये प्रति माह कर दिया है.
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


