बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान एक बार फिर रियलिटी शो ‘बिग-बॉस-20’ के मंच पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन सेट पर अभिनेता का एक अलग ही मिजाज देखने को मिला। काउबॉय अवतार में पहुंचे सलमान पैपराजी पर थोड़े उखड़े हुए नजर आए। कैमरे के सामने आने से पहले उन्होंने न केवल पोज दिए, बल्कि पैपराजी को स्टेज से एक सुरक्षित दूरी बनाए रखने का सख्त निर्देश भी दिया।
हालांकि, सलमान के इस तीखे तेवर के पीछे की असली वजह अभी रहस्य बनी हुई है। सेट पर उनका ‘काउबॉय लुक’ चर्चा का विषय रहा, जहां वे गहरे भूरे रंग की लेदर हैट, नेवी ब्लू टी-शर्ट और ऑलिव ग्रीन वेस्ट में बेहद डैपर लग रहे थे। इस लुक को उन्होंने डेनिम, सिल्वर बेल्ट और अपने सिग्नेचर फिरोजी ब्रेसलेट के साथ पूरा किया। सोलो पोज देने के बाद, पैपराजी के काफी अनुरोध पर उन्होंने उनके साथ भी तस्वीरें क्लिक करवाईं।
लेकिन इसी बीच अभिनेता का पारा चढ़ गया और वे पैपराजी पर भड़कते हुए दिखाई दिए। उन्हें दो-टूक अंदाज में यह कहते सुना गया, “यह मेरा काम नहीं है और मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है।”
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस क्लिप के अंत में, जब फोटोग्राफर्स लगातार पोज देने की जिद करते रहे, तो सलमान काफी चिढ़े हुए दिखे और उन्होंने झुंझलाते हुए कहा, “फोटो, फोटो, फोटो।”
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


