जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिश्नोई समाज सहित प्रदेश के सभी लोगों की आस्था के प्रतीक ‘खेजड़ी’ को बचाने के लिए बीकानेर में चल रहे आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस संबंध में गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की अस्मिता और बिश्नोई समाज सहित प्रदेश के समस्त लोगों की आस्था के प्रतीक ‘खेजड़ी’ को बचाने के लिए बीकानेर में चल रहा आंदोलन अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है.
विकास के नाम पर हजारों खेजड़ी वृक्षों की निर्मम कटाई अत्यंत दुखद है। अमृता देवी बिश्नोई समेत सभी 363 शहीदों की विरासत को बचाने के लिए आज फिर संत और पर्यावरण प्रेमी अनशन पर हैं. अब यह समय की मांग बन गई है कि पर्यावरण के मुद्दे पर सभी को गंभीर होने की जरूरत है।
राज्य सरकार को अपनी जिद छोड़कर तुरंत प्रदर्शनकारियों से संवाद कर ‘वृक्ष संरक्षण अधिनियम’ की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए. हम पर्यावरण की कीमत पर ऐसे विकास को स्वीकार नहीं कर सकते जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को अंधकारमय बना दे।
पीसी:फर्स्टइंडिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


