स्पोर्ट्स डेस्क. कप्तान हैरी ब्रूक (66 गेंदों पर नाबाद 136) और जो रूट (108 गेंदों पर नाबाद 111) की शतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे 53 रनों से जीत लिया. मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में श्रीलंकाई टीम 46.4 ओवर में 304 रन पर ढेर हो गई.
इस तरह इंग्लैंड ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली. इस शतकीय पारी के दम पर जो रूट ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है. वनडे में यह उनका 20वां शतक है. इस शतक के साथ ही वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट में 20-20 शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. रूट दुनिया के उन चुनिंदा बल्लेबाजों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में 20 या उससे ज्यादा शतक लगाए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गये हैं.
इन बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हुए जो रूट
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में जो रूट ने 108 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए. वनडे में यह उनका 20वां शतक है. जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम पहले से ही 41 शतक हैं. इस पारी के दौरान रूट ने अपने वनडे करियर में 7500 रनों का आंकड़ा भी पूरा किया. टेस्ट और वनडे में 20-20 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा, हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, विराट कोहली और डेविड वार्नर शामिल हैं।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


