महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

AMN. महाराष्ट्र के बारामती जिले में एक विमान हादसा हुआ है. इस विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। खबरों के मुताबिक डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का विमान क्रैश हो गया है.

बताया जा रहा है कि अजित पवार का विमान बारामती में उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पुणे ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि इस विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार को गंभीर चोटें आई हैं. अजित पवार की आज बारामती में सभा होनी थी. इस विमान में अजित पवार समेत 6 लोग सवार थे. हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की भी खबर है.

ये आंकड़ा बढ़ सकता है. इनमें से एक व्यक्ति का शव बाहर निकाल लिया गया है. आपको बता दें कि विमान हादसे से कुछ मिनट पहले एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि दी थी.

पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री(टी)अजित पवार(टी)विमान दुर्घटनाग्रस्त(टी)गंभीर रूप से घायल


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *