दिल्ली में भीषण आग: रेस्टोरेंट-होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
दिल्ली में भीषण आग: रेस्टोरेंट-होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
दिल्ली में भीषण आग: रेस्टोरेंट-होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

AMN. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां होटल और रेस्टोरेंट में भयावह स्थिति के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान जा चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएमएनआरएफ प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगा। घायलों को पचास हजार रुपये दिये जायेंगे. बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत अभियान शुरू किया गया.

इमारत से बड़ी संख्या में लोगों को निकाला गया है. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है. मामले की जांच पुलिस, अग्निशमन विभाग और अन्य एजेंसियां ​​कर रही हैं।

रेस्टोरेंट में 60 से ज्यादा लोग मौजूद थे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेस्टोरेंट में 60 से ज्यादा लोग मौजूद थे. रेस्टोरेंट के ऊपर एक गेस्ट हाउस भी था, उसमें विदेशी नागरिक भी थे. हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में नाश्ता चल रहा था. आशंका है कि मौतों का ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. मौके पर बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड को सुबह 8.50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

पीसी:जागरण

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *